कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एक मरीज की मौत के बाद आरोपों से घिरे पीएसी बाईपास स्थित केपीएस हॉस्पिटल की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। मंगलवार को अस्पताल में अवैध रूप से आईसीयू संचालित होता हुआ पाया गया, जिसके बाद आईसीयू को सील कर दिया गया। साथ ही, अनधिकृत तौर पर आईसीयू चलाए जाने को लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन को जवाब-तलब किया गया है। केपीएस हॉस्पिटल में पिछले दिनों मरीज की मौत के बाद काफी हंगामा हुआ था। इस क्रम में एडिशनल सीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर आईसीयू चलता देख एडिशनल सीएमओ ने हॉस्पिटल प्रबंधन परमिशन के कागजात मांगे। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि बिना परमीशन आईसीयू चलाया जा रहा था, जिसके बाद आईसीयू को सील कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...