Kanpur News: केडीए ने सील कीं पांच अवैध इमारतें
कानपुर, सितम्बर 18 -- Kanpur News: कानपुर। केडीए ने शुक्रवार को कल्याणपुर इलाके और शुक्लागंज की पांच इमारतों को सील कर दिया। उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के निर्देश पर निकली प्रवर्तन जोन वन की टीम ने डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट के पीछे बैरी अकबपुर कछार में राजेंद्र गुप्ता, मंगलदीप अपार्टमेंट के सामने विजय पाल व सरिता पाल, प्लॉट संख्या 113 अराजी संख्या 408 में राज देवी, उन्नाव के मगरवारा की अराजी 1388 में मो. अब्दुल्ला खान, मो. शफीक खान और राजधानी मार्ग शुक्लागंज में शिवा मार्बल के बगल में मनीष बाजपेई की इमारतों को सील किया। प्रभारी अधिकारी संदीप मोदनवाल के मुताबिक ये सभी इमारतें बना नक्शा पास कराए ही निर्मित की जा रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.