Kanpur News: केडीए ने शिवकटरा में दो बैंक्विट हाल सील किए
कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर। केडीए ने शिवकटरा में बिना नक्शा पास के चल रहे दो बैंक्विट हाल को निरीक्षण के बाद सील कर दिया। इसके बाद संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही पुलिस को इन दोनों बैंक्विट हाल की निगरानी का पत्र भेज दिया गया है ताकि संचालक सील तोड़ फिर न चलाने लगे। केडीए सचिव के निर्देश पर प्रवर्तन जोन 1ए के प्रभारी अधिकारी अतुल राय, अवर अभियंता अर्पण सिंह, संतोष कुमार गौड़, धर्मराज, सुनील, धनीराम, प्रभाकर शर्मा, शिवा गौड़, प्रेमनारायण औऱ रामप्रकाश सुरक्षा जवानों के साथ मौके पर जाकर गोल्डन हिल्स और मोनू व अजय के बैंक्विट हाल सील किए। हिदायत दी है कि बिना जवाब दिए चालू कराया तो प्रवर्तन की कार्रवाई होगी और प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.