Kanpur News: केडीए के प्लॉट के नाम पर पांच लाख की ठगी, केस
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कानपुर। केडीए का प्लॉट दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने फर्जी बैनामा और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें कब्जा लेटर दे दिया। जब उन्होंने दस्तावेजों की जांच कराई तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की। उनके आदेश के बाद स्वरूप नगर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। पनकी के रतनपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, वह चौकीदार की नौकरी करते हैं। बीते वर्ष 2022 में उनके साथ काम करने वाले प्रद्युम्न जोशी ने उनकी मुलाकात गांधी नगर में रहने वाले गौरव शुक्ला से करवाई। आरोप है कि गौरव ने केडीए का प्लॉट दिलाने के नाम पर 18 सितंबर 2022 को उनसे पांच लाख रुपये लिए। आरोपितों ने उन्हें फर्जी आवंटन पत्र, कब्जा पत्र, विक्रय पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.