Kanpur News: केडीए के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बर्खास्त
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण ने अपने दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें से एक प्रवर्तन विभाग का चपरासी दीपक उपाध्याय है जो एक मामले में निलंबित होने के बाद पांच वर्षों से अनुपस्थित चल रहा था। दूसरा कर्मचारी माली शनि है जिस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
कारण और निलंबन चपरासी दीपक उपाध्याय को हालसी रोड कुली बाजार के भवन संख्या 77/2 में स्ट्रक्चरल सेफ्टी के बिना बेसमेन्ट खुदाई की सूचना न दिए जाने के कारण तत्कालीन उपाध्यक्ष ने छह जनवरी 2021 को निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी। इसमें 12 अप्रैल 2021 को आरोप पत्र जारी किया गया। इसके बाद जून 2021 से ही वह गायब चल रहा था। जांच में एकपक्षीय रूप से दोषी सिद्ध पाया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.