Kanpur News: केडीएमए इंटरनेशनल में सकारात्मक सोच के दिए टिप्स
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर। केडीएमए इंटरनेशनल में सोमवार को शिक्षकों के मानसिक तनाव को कम करने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के गुर सिखाए गए। सीबीएसई की ओर से विद्यालय में तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया था। शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सहगल और संचालक नेहा पांडेय और जया तिवारी ने किया। कार्यशाला में शिक्षकों को तनाव के कारणों, उसके प्रभावों तथा तनाव से निपटने के प्रभावी तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, व्यस्त दिनचर्या में मानसिक संतुलन बनाए रखने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने की सीख दी गई। कार्यक्रम में 14 स्कूलों के 56 शिक्षक शरीक हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.