Kanpur News: केएसबीडी वर्ल्ड स्कूल में अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। भिखनापुर गांव स्थित केएसबीडी वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम के दौरान छात्र परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज व सैश पहनाकर उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने तालियों के साथ विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में सुप्रीत को स्कूल कैप्टन, लक्ष्य को खेल कैप्टन, दिव्यांशी को सांस्कृतिक कैप्टन तथा विराट को स्वास्थ्य एवं कल्याण कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अलावा नर्मदा सदन की कमान प्रतीक, ब्रह्मपुत्र सदन की प्रज्ञा, गंगा सदन की विक्की और यमुना सदन की सान्या को सौंपी गई। सभी चयनित विद्यार्थियों ने अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.