कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज नारायन ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन महेश प्रसाद गुप्ता ने किया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। संगठन में अरविन्द कुमार गौर अध्यक्ष, अंकित गंगवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजनारायन यादव मंत्री, रामलखन कोषाध्यक्ष व सुभाष चंद्र संगठन मंत्री पद पर मनोनीत हुए। इस दौरान भारत सिंह, अनिल गौतम, महेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव, डा. राजशेखर, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी के रूप में अनुराग त्रिवेदी ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम समापन पर नवगठित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...