कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई, बुधवार को आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच होगी, जिसमें विभिन्न विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। विवि प्रशासन के अनुसार एग्रीकल्चर, फार्मेसी, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी एवं फिजियोथेरेपी विषयों में पीएचडी प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं। परीक्षा का केंद्र स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी बनाया गया है। परीक्षा ओएमआर आधारित प्रणाली के तहत कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...