कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। इटावा में तीन से पांच अक्तूबर के बीच राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें शहर के श्रीराम अखाड़ा दर्शनपुरवा के ​खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह जानकारी अखाड़ा के कोच दुर्गेश पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि 65 किग्रा भारवर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में प्रियांशु पटेल, 57 किग्रा भारवर्ग की फ्री स्टाइल में ऋ​षि कुमार, 60 किग्रा भारवर्ग फ्री स्टाइल में रिशु पटेल, 57 किग्रा भारवर्ग की ग्रीको में रेहान खान अपना दमखम दिखाएंगे। यह भी पढ़ें- चार ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय टीम चयन में दिखाएंगे दम यह भी पढ़ें- मंडलीय कबड्डी टीम की हुई घोषणा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...