Kanpur News: कुत्ते को कार से कुचला, गाली-गलौज
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कल्याणपुर। रावतपुर में घर के बाहर सो रहे कुत्ते को युवक ने कार से कुचलकर मार दिया गया। विरोध करने पर आरोपित ने बेटे के साथ मिलकर गालीगलौज कर धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सराय मसवानपुर के राजीव गांधी नगर निवासी अमरजीत राम ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब 10:40 बजे मोहल्ले में रहने वाले रामबाबू ने अपनी कार घर के सामने सो रहे कुत्ते पर चढ़ा दी। इससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर उन्होंने विरोध किया तो रामबाबू अपने बेटे यश के साथ गाली गलौज करने लगे। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.