Kanpur News: किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलने से त्योहार का रंग फीका
कानपुर, नवम्बर 8 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। सिकंदरा तहसील के सुरासी गांव के किसानों का इस बार दीपावली का त्योहार फीका है। गांव के किसानों को 23वीं और 24वी किसान सम्मान निधि की किस्त अब तक नहीं मिली है। इससे किसानों में मायूसी है। किसानों को उम्मीद थी कि दीपावली से पहले खातों में सम्मान निधि की धनराशि पहुंच जाएगी, लेकिन चकबंदी में गांव लगा होने से किसानों को सम्माननिधि नहीं मिली है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत मिलने वाली किस्त से छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी के साथ घरेलू जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। सिकंदरा तहसील का सुरासी गांव चकबंदी में लगा है, जिससे किसान रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.