कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। रनियां नगर पंचायत के किसरवल गांव में खेतों के बीच से प्रस्तावित हाईटेंशन विद्युत लाइन बिछाने को लेकर किसानों और विद्युत विभाग के बीच विवाद के बाद राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्य रुकवा दिया। किसानों ने राज्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में पहले से चकमार्ग उपलब्ध है और यदि उसी रास्ते से लाइन निकाली जाए तो किसानों की जमीन सुरक्षित रहेगी। उनका आरोप था कि विभागीय अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर विरोध के बावजूद कार्य शुरू कराने का प्रयास कर रहे थे। राज्यमंत्री प किसरवल पहुंचीं और मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम राजकुमार पांडेय, तहसीलदार पवन कुमार, अधिशासी अभियंता पुष्पराज और एसडीओ विकास सोनी को तत्काल बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। किसा...