कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में सोमवार को एक किशोर ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई-बहन जब स्कूल से घर पहुंचे तो अंदर से कुंडी बंद थी। किसी तरह से अंदर हाथ डालकर कुंडी खोली तो भाई का शव देखकर रोने बिलखने लगे। परिजन खेत पर गए थे। सूचना पर परिजन घर पहुंचे तो शव देखकर चीत्कार कर उठे।

घटना का विवरण मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में सोमवार को एक 13 वर्ष के किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय माता-पिता खेत पर गए थे व भाई बहन भाई स्कूल गये थे। जब स्कूल से भाई बहन घर पहुंचे तो अंदर से कुंडी बंद थी। किसी तरह अंदर हाथ डालकर कुंडी खोली तो अंदर भाई का शव देखकर चीख निकल गई। घटना की सूचना माता-पिता को दी गई। फिरोजापुर गांव निवासी ...