Kanpur News: किशोरी को भगा ले जाने वाला इनामी आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: चकेरी। गोविंदनगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गोविंदनगर थानाप्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि गुजैनी निवासी महिला ने 14 जुलाई को पनकी के पतरसा निवासी सागर उर्फ गुज्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि वह 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। विरोध करने पर आरोपित ने उनके पति के साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। उसकी गिरफ्तारी न होने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को सूचना के आधार पर आरोपित गुजैनी देशी शराब गोदाम के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.