Kanpur News: किशोरी को अगवा करने में सात साल का सश्रम कारावास
कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 13 साल पहले एक किशोरी को ले जाने और छिपाकर रखने के मामले में दर्ज मुकदमे में सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट- प्रथम ने आरोपित के दोषी सिद्ध होने पर उनको सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एडीजीसी अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की किशोरी 27 अप्रैल 2013 को घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाश करने के बाद किशोरी के पिता ने गांव के ही रामकुमार के खिलाफ पुत्री को बहलाकर आभूषण और नगदी के साथ ले जाने और उसको छिपाकर कहीं रखने का आरोप लगा 11 मई 2013 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.