कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चेहरे पर मुंहासे, तेजी से बढ़ता वजन, अनचाहे बाल और माहवारी में गड़बड़ी को किशोरियां अक्सर सामान्य बदलाव समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि ये पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। समय रहते पहचान और इलाज न मिलने पर यह समस्या भविष्य में बांझपन, मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है। किशोरियों को इस गंभीर समस्या से बचाने और जागरूक करने के लिए शनिवार को स्वरूप नगर स्थित विद्या मंदिर स्कूल में विशेष कैंप लगाया गया। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल, स्किन मिरेकल लेजर एंड कॉस्मेटोलॉजी सेंटर, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग और एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 14 से 25 वर्ष की किशोरियों और महि...