Kanpur News: किला मजदूर यूनियन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: कानपुर। किला मजदूर यूनियन आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) कानपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के मुख्यालय कटहरी बाग कैंट में हुई बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष एचएन तिवारी ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और दायित्व की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती एवं एकजुटता के साथ कार्य करेगी। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। बैठक के अंत में महासंघ के उपाध्यक्ष एचएन तिवारी और सचिव आशुतोष तिवारी ने 27 सितंबर को मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.