कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारी में जुटी काशी रुद्रास के खिलाड़ियों ने सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में डे-नाइट अभ्यास मैच खेला। अभ्यास मैच में काशी रुद्रास के खिलाड़ियों में खुद को साबित करने की होड़ दिखी। हर खिलाड़ी को निर्धारित लक्ष्य देकर मैदान में भेजा गया। कप्तान करन शर्मा ने बल्लेबाजों को शार्ट पिच, बाउंसर, सटीक यार्कर पर शॉट लगाने का लक्ष्य दिया। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव, उवैस अहमद, अभिषेक गोस्वामी और खुद कप्तान ने बड़े-बड़े शाट्स लगाकर अपनी तैयारी को परखा। दूसरी ओर गेंदबाजी में अटल बिहारी राय, दीपांशु यादव, वैभव चौधरी ने रफ्तार दिखाकर बल्लेबाजों को परेशान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...