Kanpur News: काशी-नोएडा भिड़ंत से होगा ग्रीनपार्क में लीग का आगाज
कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का दूसरा चरण शुक्रवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला पिछले साल की चैम्पियन काशी रुद्रास का सामना नोएडा सुपरकिंग्स से होगा। लखनऊ में खेले गये पहले चरण के 22 मैचों में मेरठ मेवरिक्स अजेय रहते हुए सात मैचों में सात जीत दर्ज कर पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वहीं, शेष पांच टीमें अभी भी अपनी सीट पक्की करने को ग्रीनपार्क में पूरा दमखम लगाने को तैयार है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले लीग के शेष 12 मैचों के लिए काली मिट्टी से बनी तीन पिचों को तैयार किया गया है। पांच, छह और सात नंबर की यह सभी पिचें बल्लेबाजों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। पिच क्यूरेटर भूपेंद्र ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है, यहां सभी मैचों में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.