Kanpur News: कालिया नाग उद्धार लीला का मंचन किया
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। श्री रामलला जन्माष्टमी मेला समिति रावतपुर में श्रीकृष्ण रासलीला के तीसरे दिन मंगलवार को कालिया नाग उद्धार लीला का मंचन किया गया। गोकुलवासियों ने श्री कृष्णजी को बताया कि कालिया नाग यमुना नदी में निवास करता है जो बहुत उत्पात मचाया करता था। यह सुनकर श्रीकृष्ण अपनी सखाओं के संग यमुना तट पर खेलने गए। यमुना में गेंद जाने पर स्वयं श्रीकृष्ण ने यमुना में जाकर कालिया नाग का उद्धार किया। इसका मंचन राधा रसिक मंडल वृंदावन से आए कलाकारों ने किया। आज की लीला में मंगल आरती वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार सिंह चंदेल, नीरज अवस्थी, विनय मिश्र, राजेश चौधरी, राकेश वर्मा, आकाश चंदेल, राजू चंदेल, बीरू यादव, अवनीश मिश्रा, सुशील मिश्र, नामो बाजपेई आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कंस वध के साथ पांच दिवसीय श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.