Kanpur News: कार की चपेट में आने से इटावा के बाइक सवार की मौत
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से इटावा के रहने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौकेपर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देने के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामलीला रोड , मड़ैया शिवनारायण मोहल्ला इटावा निवासी तैंतीस वर्षीय शशी प्रकाश सोमवार को घर से बाइक लेकर कानपुर जाने की बात कहकर निकला था। कानपुर इटावा हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अकबरपुर में तेज रफ्तार कार बाइक सवार को रौंदकर भागी, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.