कानपुर, नवम्बर 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना व सेंगुर नदी के प्रमुख घाटों पर पहुंचकर डुबकियां लगाईं। घरों में तुलसी के पूजन के साथ मंदिरों व आश्रमों में पहुंचकर पूजन अर्चन के साथ दीपदान किया गया। इस दौरान नदियों के स्नान घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नदारद रहे। यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा आज, देव दीपावली पर शाम को जरूर जलाएं दीप, जानें स्नान-दान का महत्व और खास उपाययमुना और सेंगुर नदी के घाटों पर स्नान कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग जहां गंगा स्नान के लिए बिठूर व खेरेश्वर के लिए रवाना हुए। वहीं यमुना व सेंगुर नदी के प्रमुख घाटों पर पहुंचकर लोगों ने आस्था की डुबकियां लगाईं। मूसानगर में यमुना नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां मुक...