Kanpur News: कारोबारी ने गायब कर दी 398 किलो खतरनाक सीज हल्दी, तीन पर रिपोर्ट
कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेहत से खिलवाड़ करने के साथ ही कारोबारी ने कार्रवाई से बचने के लिए ऐसी चाल चली कि खाद्य विभाग के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। दो माह पूर्व मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स से सैंपल लेने के बाद सीज की गई 398 किलो हल्दी ही गायब करा दी। रिपोर्ट में सिंथेटिक कलर मिलावट होने की पुष्टि पर टीम दोबारा प्रतिष्ठान पहुंची तो मौके पर मिली ही नहीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर कारोबारी समेत तीन के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब इनके खिलाफ कोर्ट में भी मुकदमा दर्ज होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 11 जून को एफ-27, चकेरी द्वितीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स प्रतिष्ठान में छापेमारी की थी। उस समय कारोबारी आशीष कुमार चौरसिया मौजूद थे। प्रतिष्ठान के मालिक एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.