Kanpur News: कारोबारी के घर से 15 लाख की चोरी में महिला सफाईकर्मी गिरफ्तार
कानपुर, सितम्बर 17 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। किदवईनगर पुलिस ने एच-टू ब्लाक स्थित सुधा श्री अपार्टमेंट में कारोबारी के घर करीब 15 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए बुधवार को महिला सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला ने कारोबारी की पत्नी के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर में डिब्बे में छिपाकर रखे दो लाख रुपये नकद और जेवर बरामद किए हैं। किदवईनगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि, कारोबारी संजय गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता निमोनिया के चलते तीन से ग्यारह सितंबर तक रिजेंसी अस्पताल में भर्ती थीं। इस दौरान संजय पत्नी की देख-रेख में व्यस्त थे। उनकी बेटी शुभी फ्लैट में रह रही थीं। करीब डेढ़ महीने से घर में सफाई का काम कर रही बाबूपुरवा के टीपी नगर बगाही की खुशबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.