Kanpur News: कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच
कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में मेट्रो यात्रियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों की ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच के लिए पीएफटी तथा हड्डियों की डेंसिटी और कैल्शियम की स्थिति जानने के लिए बीएमडी जांच की। इसके अलावा कार्डियोलॉजिस्ट और जनरल फिजीशियन ने लोगों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, पर्याप्त नींद लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने समय-समय पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.