Kanpur News: कानपुर मेट्रो की आखिरी ट्रेन पहुंची डिपो, 39 ट्रेनें चलेंगी
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए-बर्रा-8) की दसवीं और आखिरी ट्रेन शुक्रवार को सीएसए परिसर स्थित मेट्रो डिपो पहुंच गई। ट्रेन को सुरक्षित तरीके से अनलोड कर लिया गया। इसके साथ ही दोनों कॉरिडोर के लिए निर्धारित सभी 39 ट्रेनों की डिलीवरी पूरी हो गई है। इनमें कॉरिडोर-1 की 29 और कॉरिडोर-2 की 10 ट्रेनें शामिल हैं। सभी ट्रेनें गुजरात के सावली स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 'मेक इन इंडिया' के तहत बनाई गई हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों कॉरिडोर के लिए ट्रेनों की उपलब्धता शहर के सार्वजनिक परिवहन में बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दोनों कॉरिडोर के सभी 10 भूमिगत स्टेशनों पर चली मेट्रो प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.