Kanpur News: कानपुर में 80 मिमी बारिश, 12वीं तक के स्कूल बंद
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीते गुरुवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के बीच शहर में 24 घंटे में 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज हवाओं और लगातार बारिश की वजह से मौसम में सिहरन पैदा हो गई। दिन का तापमान सामान्य से साढ़े आठ डिग्री कम 25 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ जब 24 घंटे तक लगातार बारिश होती रही। वहीं रविवार तक बारिश के अलर्ट की वजह से 12वीं तक के स्कूल शनिवार को बंद कर दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अत्याधिक बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। यह भी पढ़ें- School Closed: यूपी में दो दिन स्कूल बंद, लखनऊ-कानपुर समेत 20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.