Kanpur News: कानपुर में लोडर चालक की सिर कूचकर हत्या
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। बाबूपुरवा में गुरुवार सुबह एक लोडर चालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 9 बजे घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो डिग्गी तालाब के पास रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हैलट भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों ने क्षेत्र के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- खेत में रहने वाले अधेड़ की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, चाकू-खुरपे से भी कई बार गोदा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.