Kanpur News: कानपुर में मकान गिरा, पिता व तीन बेटियों की मौत
कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर । साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। हिरनी गांव निवासी मुकेश (45) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी चार बेटियां काजल (19), माया (16), नीत (12) और पल्लवी (7) थीं। रविवार सुबह बारिश के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया और मुकेश समेत उनकी चारों बेटियां मलबे में दब गईं। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.