Kanpur News: कानपुर में मकान की दीवार गिरी, परिवार के आठ लोग दबे
कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता । सचेंडी थाना क्षेत्र के भीमसेन चौकी अंतर्गत कैधा ,नयापुरवा गांव में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। करीब तीन बजे एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मकान में सो रहे मुन्ना सिंह, उनकी पत्नी रमाकांती और छह बच्चे समेत परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी आठ लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया। हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी कल्याणपुर भेजा गया। वही मुन्ना सिंह, रमाकांती पत्नी मुन्ना सिंह, अंजलि पुत्री मुन्ना सिंह एवं शुभम पुत्र मुन्ना सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उपचार हेतु हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.