कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री व बिधनू के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह यादव को सेन पश्चिम पारा न्यूरी गांव स्थित फार्म हाउस में सोमवार रात घुसे दो नकापपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद गले से सोने की चेन, अंगूठी और हाथ का कड़ा उतरवाया और घर में रखी 15 लाख की नकदी लूटकर ले गए। रमेश यादव घटना के बारे में खुलकर नहीं बता रहे हैं। फार्म हाउस में मीडिया के प्रवेश को भी रोक दिया गया है। गांव के लोगों में 50 लाख लूट होने की चर्चा चल रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: चेन लुटेरों का नहीं लगा सुराग, संदिग्धों से पूछताछ रमेश रात करीब 11 बजे लखनऊ से लौटकर अपने फॉर्म हाउस पहुंचे थे। वह हॉल में सोफे पर अकेले बैठे थे। उनके सुरक्षा गार्ड भी अपने घर जा चुके थे। इसी दौरान मौका पाकर बदमा...