Kanpur News: कानपुर में पकड़ी गईं कोडीनयुक्त सिरप की 25 हजार शीशी
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कानपुर यूनिट ने प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप की 25 हजार शीशियां बरामद की हैं। प्रयागराज यूनिट से मिली इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बाबूपुरवा के ढकनापुरवा स्थित गोदाम से माल के साथ सिरप की तस्करी करने वाले को भी टीम ने धर दबोचा। माल को फर्जी बिल्टी के जरिये प्रयागराज और वाराणसी भेजने की तैयारी थी। बता दें पिछले महीने प्रयागराज में भी प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप के 120 गत्ते पकड़े गए थे। प्रयागराज यूनिट से मिली सूचना के आधार पर एएनटीएफ कानपुर यूनिट के इंस्पेक्टर अयनुद्दीन ने बाबूपुरवा ट्रांसपोर्ट नगर के ढकनापुरवा में छापा मारा। यहां एक गोदाम में जांच पड़ताल के दौरान गत्तों में कोडीन सिरप की करीब 25 हजार शीशियां मिलीं। ये सीरप टर्बो-टी नाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.