कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में ट्रेन से गंगा नहाने जा रहे परिवार के साथ गांव के ही दबंगों ने बिटिया से छेड़छाड़ कर दी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर सोमवार सुबह चार युवकों ने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से किशोरी और परिजनों को पीट दिया। जिससे एक युवक का सिर फट गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया, वहीं पुलिस जांच में जुटी। सचेंडी क्षेत्र के इटारा गांव निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को रात 9 बजे सीढ़ी इटारा रेलवे स्टेशन से परिवार सहित कानपुर गंगा नहाने जा रहे थे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय कुछ लोगों ने लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी जिसे हम लोगों ने विरोध किया तो बहस हो गई जिस पर उपरोक्त सभी ने सोमवार सुबह ट्रेन से वापस घर आते समय सुबह सीढ़ी इटारा रेलवे क्रॉसिंग के पास अन्य साथियों को बुलाक...