Kanpur News: कानपुर में अब शाइन सिटी के पास मिला 20 डंपर क्रोमियमयुक्त कचरा
कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: कानपुर। नर्वल तहसील क्षेत्र में क्रोमियमयुक्त कचरे के ढेर जगह-जगह पड़े हैं। रविवार को पुरवामीर में ही शाइन सिटी के पास 20 डंपर से अधिक कचरा हाईवे किनारे फेंका हुआ मिला, जो बारिश के पानी के साथ जमीन और भूजल को दूषित कर रहा है। यह उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी नाकामी कही जाएगी। क्रोमियम कचरा वाली कंपनियों और कचरे का निस्तारण कर रही कंपनियों की निगरानी अफसर नहीं कर पा रहे हैं। महाराजपुर के पुरवामीर, सरसौल स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास, महोली मोड़ और तिवारीपुर गांव के बाद अब शाइन सिटी में मिले क्रोमियम युक्त कचरे ने सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुरवामीर के ग्रामीणों ने फतेहपुर की ओर से क्रोमियम कचरा फेंकने आए डंपर की तस्दीक की थी। तब पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी पर कचरा फिंकवाने के आरोप लगे थे। शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.