कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महाराजपुर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक पहचान के बाद ही युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवती के शव पर फिलहाल कोई चोट के निशान नहीं है। शव अकड़ा है ऐसे में उसके 12 से 18 घंटा पुराना होने की बात पुलिस कह रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। महाराजपुर के महोली मोड़ पर फतेहपुर जाने वाली सड़क के कच्चे रास्ते पर शुक्रवार की सुबह 7:15 बजे एक युवती का शव मिला। पुलिस को सूचना मिली तो डीसीपी पूर्वी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती का शव औंधे मुंह पड़ा था। प्राथमिक जांच मे...