Kanpur News: कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग का ट्रायल आज
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग के पहले सीजन का ट्रायल पांच जुलाई को पीरोड स्थित हरसहाय इंटर कॉलेज में दोपहर तीन बजे से होगा। आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि ट्रायल में कानपुर नगर के अलावा कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और पंजीकरण की मूल प्रति लाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.