कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चुन्नीगंज स्थित केसीए कार्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कोरिंग कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला के पहले दिन रविवार को 11 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। इसमें दो महिला स्कोरर अनुपम देवी और समृद्धि गुप्ता ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का उद्घाटन केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने किया। बीसीसीआई पैनल के स्कोरर रामजी तिवारी ने क्रिकेट स्कोरिंग की बारीकियां और नियमों की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ स्कोरर राजेश सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अंपायरिंग के नए नियमों को सीख रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...