कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर। चुन्नीगंज स्थित पुरातन राजकीय जिला पुस्तकालय अब धीरे-धीरे युवाओं के लिए नॉलेज हब बनता जा रहा है। यहां करीब 67 हजार किताबों के साथ ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। 400 विद्यार्थी सक्रिय सदस्य हैं। स्टूडेंट्स यहां आकर नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रभारी प्रशांत कुमार द्विवेदी ने बताया कि यहां छात्र यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, पुलिस और बैंकिंग सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से निपटने और सही करियर चुनने में मदद के लिए हर महीने विशेषज्ञों को बुलाकर काउंसलिंग भी कराई जा रही है। शासन के निर्देशों के तहत सदस्यता शुल्क, जमानत राशि और अन्य शुल्क का भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से कैशलेस करने की व्यवस्था दी ...