कानपुर, नवम्बर 17 -- Kanpur News: कानपुर। सेंट्रल स्टेशन से 19 नवंबर से रोजाना चलने वाली नई नवेली 14153 कानपुर एक्सप्रेस को लेकर शहरियों में काफी उत्साह है। मंगलवार को शुरू हुए रिजर्वेशन में रात 8 बजे तक 201 यात्रियों ने 19 नवंबर के अपने टिकट बुक कराए हैं। इसमें से 179 रिजर्वेशन स्लीपर क्लास, 82 रिजर्वेशन एसी थ्री, एसी थ्री इकोनॉमी व सेकेंड एसी के हैं। इस ट्रेन का रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने 16 नवंबर को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने बताया कि कानपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन की पहले दिन ही उत्साह दिखा। ऐसा रहातो यह ट्रेन 19 नवंबर को फुल होकर जाएगी। यह भी पढ़ें- कानपुर से दिल्ली के लिए 24 साल बाद मिली एक और ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल यह ट्रेन एक तरह से श्रमशक्ति का विकल्प बनेगी। कानपुर एक्सप्रेस के पापुलर ...