Kanpur News: कागज की नाव चलाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, व्याप्त जलभराव के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बारिश के भरे पानी में कागज की नाव चलाई। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार का खामियाजा जनता भुगत रही है। करोड़ों खर्च होने के बावजूद शहर को जलभराव से निजात नहीं मिल रही है। चेतावनी दी कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो तेज आंदोलन होगा। यहां प्रतिभा पाल, विनय पांडे, संजय दीक्षित,मुकेश कन्नौजिया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.