कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चकेरी चौराहे पर 17 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता धर्मराज सिंह चौहान और उनके पुत्र से पुलिस पर मारपीट का आरोप है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, धर्मराज सिंह चौहान, उनके पुत्र आशीष प्रताप सिंह ने जांच अधिकारी एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से मुलाकात कर बयान दर्ज कराए और पूरे घटनाक्रम की शिकायत सौंपी। पेन ड्राइव समेत सबूत सौंपे। यह भी पढ़ें- CJP आंदोलन में आया ट्विस्ट! समर्थकों को अब चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, सरेआम पिटाई-अपमान! यह भी पढ़ें- CJP आंदोलन में RAF ने किसके कहने पर चलाई पैलेट गन, चल गया पता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...