कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर परंपरागत शोभायात्रा निकालेगी। कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि कानपुर के चौक सराफा में 14 अगस्त की रात 12 बजे झंडा फहराने की विशेष परम्परा का इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ निर्वहन महानगर कांग्रेस करेगी। शहर के मेस्टन रोड पर 14 अगस्त की रात को ही ठीक 12:00 बजते ही झंडा फहराया जाता है। इस बार भी ठीक ऐसा ही किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ नेता पदम मोहन मिश्रा, चौक सराफा के अध्यक्ष शांतनु दीक्षित, विजय शर्मा आदि जिम्मेदारियां देख रहे हैं। वरिष्ठ नेता शंकर दत्त मिश्रा से लगातार दिशा निर्देश लिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तिरंगे की रोशनी से जगमगाएंगे शहर के चौराहे यह भी पढ़ें- Kanpur News: सरसौल में शान से लहराया तिरंगा, निकली भव्य ...