Kanpur News: कांग्रेसियों ने कैंप लगाकर दी जानकारी
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर कांग्रेस की ओर से पटकापुर में वोटर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से छूटे या हट गए थे, उन्हें फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम पुनः मतदाता सूची में जुड़वाने की विस्तृत जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। यहां संजय दीक्षित, मो इस्लाम, काज़ी शमी, कमलाकांत तिवारी, शांतनु दीक्षित, एहतिशाम अली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.