कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: रूरा। क्षेत्र के मुलियापुर सिठमरा में रविवार को जिला कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व प्रदेश कमेटी सदस्य चरण सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला और दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने तिरंगे व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...