Kanpur News: कहीं हल्की बारिश तो कुछ जगह चकमा देती रही बदली
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में शनिवार को बदली के साथ दिन का आगाज हुआ। पूरे दिन बदली व सूरज के बीच लुका-छिपी का सिलसिला चला। मूसानगर व रनियां सहित कुछ स्थानों पर बारिश हुई, लेकिन अधिकांश जगह आसमान मे छाए बादल लोगों को चकमा देते नजर आए। बदली व बूंदाबादी के बाद भी उमस से लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी। लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार रहा। झमाझम बारिश वाले आषाढ़ का महीना खतम होने में अब सिर्फ 11 दिन का समय बचा हैं, लेकिन जिले में अभी तक लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। इससे सूखे के आसार बन रहे हैं। आसमान मेंं छाने वाले बादल बूंदा बांदी के बाद लोगों व किसानों को चकमा दे रहे हैं। मानसून के कमजोर पड़ने से किसान नहरों व नलकूपों से पानी लगाकर खेतों में धान रोपाई करने में लगे हैं। इतना ही नहीं बारिश के अभाव में पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.