Kanpur News: कस्बे के कई वार्डों में जलभराव से मच्छरों की भरमार
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। तहसील के पास स्थित नेहरू नगर वार्ड में जलभराव बना हुआ है। नालों की सफाई नहीं होने से कई जगह पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताई है। रसूलाबाद कस्बे के नेहरू नगर वार्ड निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल मुस्तफा हुसैन,मुजफ्फर हुसैन,मंजूर अली,मुश्ताक अहमद आदि ने बताया कि परिषदीय स्कूल के पास मोहल्ले में जगह-जगह जलभराव हो गया है। नालों की साफ सफाई नहीं होने से वार्ड का पानी स्कूल के पास भर रहा है। वार्ड में मच्छरों की भरमार से बीमारियों ने पैर पसार दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सूचना देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जलभराव से बस्ती के लोगों को जूझना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे पानी में होकर पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने जलनिकास की व्यवस्था दुरुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.