कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। कस्बे में सड़कों पर अवैध रूप से वाहनों का जमावड़ा लगने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। तहसील व थाने आने-जाने वाले लोगों का निकलना तक मुश्किल है,लेकिन जिम्मेदार आंख बंद किए हुए हैं। रसूलाबाद कस्बे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है। चौराहे व तिराहे पर बीच सड़क पर वाहनों का अवैध रूप से जमावड़ा लग रहा है। तहसील व थाने के ठीक सामने आटो व ई- रिक्शा का स्टैंड लगने से लोगों का कार्यालयों तक आने जाने में दिक्कत हो रही है। तहसील व पुलिस के अफसर दिन में कई बार सड़क से निकलने के बाद भी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। मुख्य चौराहे पर ही बीच सड़क पर ठेलिया दुकानदारों व वाहन चालकों का कब्जा पूरी तरह हो गया है। इन लोगों पर यातायात पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है, जबकि सामान लेने आने वाले ग्र...