Kanpur News: कविता में आंशी तो काव्यपाठ में काव्या बनीं विजेता
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता पीपीएन पीजी कॉलेज में कल्चरल समिति की ओर से काव्यपाठ एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वरचित कविता प्रतियोगिता में आंशी ने प्रथम, गुलफ्शां ने द्वितीय और ग्रेसी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्यपाठ प्रतियोगिता में काव्या सिंह ने प्रथम, संस्कृति जायसवाल ने द्वितीय व निर्मल मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कल्चरल समिति की संयोजिका प्रो. मीना गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रो. अल्का अस्थाना, डॉ. आभा शुक्ला, प्रो. सुमन सिंह, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. राम नरेश पटेल, डॉ. दिनेश कुमार यादव एवं प्रो. अनीता राय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.