कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर। कल्याणपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजन को दी तो कोहराम मच गया। युवक दो दिन पहले ही मुंबई से छुट्टी पर आया था। पनकी के बहादुर नगर निवासी 38 वर्षीय राजीव रंजन मुंबई स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। वह पत्नी रश्मि व चार बेटी के साथ मुंबई में रहते थे। परिजन ने बताया कि दो दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार रात करीब 10 बजे वह किसी काम से कल्याणपुर गए थे, जहां से लौटते वक्त तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हि...